आगरालीक्स….आगरा में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस बलिदानियों को किया याद. भाजपाइयों ने कहा—हमारे सैनिक योद्धाओं ने किया हिंदुस्तान का नाम रोशन
देश में आज शनिवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. इसके साथ ही कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. आगरा में भाजपा की महानगर इकाई ने अवध बैंकर हॉल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया. संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और माला पहनाकर कार्यक्रम का किया गया. इसके अलावा अवध बैंकट हॉल् से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई और देश के बलियादियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश के ऐसे बलिदान देने वाले लोगों को अगर कोई याद करता है तो वो भाजपा है. हमारे सैनिक योद्धाओं ने हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, धर्मपाल सिंह, प्रभुदयाल कठेरिया, जी एस धर्मेश, टी एन अग्रवाल ने भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर शहीद कैप्टन शुभम् गुप्ता के पिताजी ने कहा कि मेरे बेटे ने अपने खून से इस देश को सींचा है।
संगोष्ठी में शहीदों को याद किया और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी मंडलों के लोग उपस्थित थे, जिसमें बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, शरद माहेश्वरी, पल्लव गुप्ता, राज कुमार शाक्य, संजीव शर्मा, मनोज गुप्ता, सचिन मित्तल, पीयूष चौहान, सतीश शाक्य, मोहान सिंह वर्मा, शेर सिंह शाक्य, चंदन सिंह, विकास कुमार मौजूद थे।