आगरालीक्स…आगरा के सेंट वीएस पब्लिक स्कूल में मनाई हरियाली तीज. बच्चों ने लोकनृत्य किया और तीज से संबंधित चित्रकारी की
सेंट वीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को चेयरमैन महाराज सिंह धनगर ने दीप प्रज्वलित करते हुए आगे बढ़ाया. इस अवसर पर वाइस चेयरमैन दीपक धनगर, डायरेक्टर अरुण धनगर ने और प्रधानाचार्य हरिओम Sir ने सभी विद्यार्थियों की तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज उत्सव विभिन्न रीति रिवाज़ों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है.स्कूल के सभी छोटे बड़े विद्यार्थियों ने हरे रंग के कपड़े पहनकर लोकनृत्य किया और ग्रीटिंग कार्ड और चार्ट पेपर पर हरियाली तीज से संबंधित चित्र अंकित किए. इस कार्यक्रम को सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और बहुत शांतिपूर्वक कार्यक्रम का समापन भी किया.