Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : BJP MLA niece Pinki Chaudhary death case, Dr Alka Sen complaint against health department #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : BJP MLA niece Pinki Chaudhary death case, Dr Alka Sen complaint against health department #agra

213

आगरालीक्स…. आगरा में भाजपा विधायक की भतीजी की मौत के मामले में आरोपी डॉ. अलका सेन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर, चार घंटे पूछताछ के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंचकर ले गई दस्तावेज, दस्तावेजों में हेरफेर करने के लगाए आरोप। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. अलका सेन पर जांच में सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन की टीम जांच के दौरान साथ में भेजने की मांग की है।


ह है मामला
आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह की बेटी 28 वर्षीय पिंकी चौधरी की 14 अगस्त 2022 को सेन मैटरनिटी एंड आई हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, कोठी मीना बाजार में सिजेरियन डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई, अगले दिन प्रभा ट्रामा सेंटर और वहां से मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 18 अगस्त को पिंकी चौधरी की मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिंकी चौधरी के परिजनों द्वारा डॉ. अलका सेन पर इलाज में लापरवाही और अपनी बेटी से ऑपरेशन करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच कमेटी कर रही है।
डॉ. अलका सेन ने थाने में दी तहरीर, लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में डॉ. अलका सेन ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है, आरोप लगाए हैं कि 23 अगस्त को बयान दर्ज करने के लिए 11.30 बजे सीएमओ कार्यालय में बुलाया, चार घंटे तक पूछताछ की, इसके बाद वे अपने घर लौट आईं। शाम पांच बजे कमेटी के अध्यक्ष डा. यूबी सिंह सहित अन्य हॉस्पिटल पहुंचे, आरोप है कि उन्हें बुलाया नहीं और वहां गए जहां पिकंी चौधरी को प्रसव के बाद भर्ती किया गया था। आपरेशन थिएटर के रजिस्टर और रिसेप्शन से आईपीडी के रजिस्ट्रर को कर्मचारियों से छींन कर ले गए। आशंका है कि दस्तावेज में हेरफेर की जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने पुलिस प्रशासन का मांगा सहयोग
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन को एक पत्र भेजा है, इसमें कहा गया है कि 23 अगस्त को बयान दर्ज करने के बाद टीम सेन हॉस्पिटल पहुंची। लेकिन डॉ़. अलका सेन और उनकी बेटी बुलाने के बाद भी नहीं आई, कर्मचारियों की सहमति से रजिस्ट्रर जांच करने को लिए गए हैं। डॉ. अलका सेन जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं इसलिए पुलिस प्रशासन की टीम भी उपलब्ध कराई जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!