Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News : Black water in demand, Know how to make detox water at home by Renuka Dang #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Black water in demand, Know how to make detox water at home by Renuka Dang #agra

230

आगरालीक्स…..आगरा में अचानक ‘ब्लैक वाॅटर’ चर्चा में है, डाॅक्टर और डायटीशियन से पूछा जा रहा है, डाॅ. रेणुका डंग से जानिए कैसे घर में तैयार करें डिटाॅक्स वाॅटर…

आगरा में अचानक ब्लैक वाॅटर की चर्चा हो रही है। ब्लैक वाॅटर क्या है ? इसे कौन पीता है ? इसके फायदे क्या हैं ? कोई नुकसान तो नहीं है ? बनता कैसे है ? इस तरह के तमाम सवाल डाॅक्टरों और डायटीशियन से किए जा रहे हैं। अगर आप अब तक इसके बारे में नहीं जानते तो आईए हम बता देते हैं। मलाइका अरोरा, श्रुति हसन, गौरी खान, उर्वशी रौतेला, मनीष मल्होत्रा समेत कई बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज को जब जिम से निकलते हुए स्पाॅट किया गया तो उनके हाथों में एक काले रंग की बोतल थी। ये था ब्लैक वाॅटर। तभी से सब जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यह ब्लैक वाॅटर क्या बला है।


शहर कीं सीनियर डायटीशियन डाॅ. रेणुका डंग ने बताया कि जिस ब्लैक वाॅटर की चर्चा हो रही है उसे लोग एनर्जी ड्रिंक की तरह देखते हैं। असल में ये एल्कलाइन वाॅटर है, मतलब जहां साधारण पानी का का पीएच लेवल 7 होता है, वहीं ब्लैक वाॅटर का 8 या 9 तक होता है। ऐसा दावा है कि इसमें कई तरह के मिनरल्स और प्राकृतिक एंटी आॅक्सीडेंट्स हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन यही सब आप अपने घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। डाॅ. डंग बताती हैं कि कोविड के आने के बाद और उससे पहले से ही वे आगरा में लोगों को घरों में डिटाॅक्स और एल्केलाइन वाटर बनाना सिखाती आ रही हैं। जिसे कई लोगों ने माना। यहां तक कि छोटे बच्चे भी इसे बनाना सीख गए हैं।

कितनी है कीमत ?

खबरों की मानें तो भारत में कई ब्रांड के ब्लैक वाॅटर मौजूद हैं। जिनकी कीमत 200 रूपये प्रति लीटर तक है। वहीं घर में अगर आप एल्केलाइन वाॅटर या डिटाॅक्स वाॅटर बनाना सीख लें तो यह आपको महज दो से तीन रूपये की कीमत का ही पड़ता है। 500 एमएल के पैक में ब्लैक वॉटर मिलता है, छह बोतल का पैक मिलता है, जिससे कीमत 584 से 600 रुपये तक है।

2 से 4 रूपये में तैयार हो जाएगा डिटाॅक्स वाॅटर

डाॅ. डंग ने बताया कि वे कई तरह से डिटाॅक्स वाॅटर बनाने के बारे में लोगों को बता चुकी हैं। इसमें पहला है कि आप एक कांच की बोतल लें, इसमें नींबू, खीरे के कुछ टुकड़े, पोदीने की कुछ पत्तियां बंद करने के साथ पानी मिलाकर रात भर के लिए रख दें, ऐसे ही कुछ देर फ्रिज में रखे हुए आम के स्लाइस, अदरक के टुकड़े, चीया सीड्स को पानी में मिलाकर, तीसरा दालचीनी, सेब के टुकड़े और नींबू पानी में मिलाकर, चौथा कीवी, संतरे के टुकड़े और पोदीना पानी में मिलाकर, पाचवां अगर खट्टा अधिक लगता है तो शहद, अदरक घिसकर, थोड़ा नींबू और चीया सीड्स मिलाकर कुछ देर रखने से भी डिटाॅक्स वाॅटर तैयार हो जाता है।

बच्चों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा पिलाते रहें

डाॅ. रेणुका डंग ने बताया कि रात को इस वाॅटर को तैयार कर फ्रिज में रख दें और फिर सुबह उठने के बाद दिन भर बच्चों को थोड़ा-थोड़ा पिलाते रहें। इससे वे हाइड्रेड रहेंगे, पीएच लेवल अच्छा रहेगा, मेटाबाॅलिज्म ठीक होगा और इम्युनिटी अच्छी होगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!