आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर मिली दिव्यांग महिला की लाश. कानों से कुंडल और पैरों से पाजेब गायब मिलीं.
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव पतसाल में एक दिव्यांग महिला मुन्नी देवी घर के अंदर मृत अवस्था में मिली. पांच साल पहले उसके पति की मृत्यु हो जाने के कारण वह यहां अकेले ही रहती थी. उनके कोई संतान भी नहीं थी. कभी—कभी वह अपने मायके भरतपुर चली जाती थी. पड़ोसियों के अनुसार एक सप्ताह पहले ही वह मायके से यहां घर वापस लौटी थी. शनिवार को जब वह पड़ोस में दूध लेने नहीं आई तो पड़ोसी दूध देने उनके घर में गए तो मुन्नी देवी कमरे में मृत अवस्था में थीं.
उनके गले में अंगोछा बंधा था और शरीर पर निशान थे. कानों से कुंडल और पैरों में पाजेब भी नहीं थी. सूचना पर पुलिस आ गई. पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रह ीहै.