आगरालीक्स…बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम महक चहल ने किया ताजमहल का दीदार. वीडियो और फोटोज शेयर कर ताज के लिए लिखा—No wonder, it’s a wonder
फिल्मों और टीवी की दुनिया में काफी समय से सक्रिय रही अभिनेत्री महक चहल ने ताजमहल का दीदार किया है. अभिनेत्री तीन दिन पहले ताजमहल का दीदार करने आई थीं, लेकिन ट्रिप के वीडियो और फोटोज इन्होंने आज शेयर किए हैं. अभिनेत्री ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ताजमहल के दीदार के कई वीडियोज और फोटोज भी शेयर किए हैं. उन्होंने ताजमहल की जमकर तारीफ की और इसके दीदार करने के लिए एक्साइटमेंट भी जाहिर किया. उन्होंने ताजमहल को देखने के बाद इसके लिए लिखा कि No wonder, it’s a wonder. उन्होंने ट्रिप का एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया है.
महकल चहल को अपने बोल्ड अवतार के लिए जाना जाता है. महक चहल बिग बॉॅस के पांचवें सीजन में रनरअप भी रह चुकी हैं. नार्वे की रहने वाली अभिनेत्री महक चहल ने वर्ष 2003 में नई पड़ोसन फिल्म से अपना कॅरियर शुरू किया. वे करीना कपूर की फिल्म चमेली में आइटम डांस करती नजर आई थीं. उनकी पिछली फिल्म निर्दोष थी जो कि वर्ष 2018 में आई थी. वर्ष 2011—12 में महक चहल बिग बॉस 5 में नजर आई थीं और पहली रनरअप भी रहीं. इसके बाद इन्होंने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया. महक चहल सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वान्टेड में भी नजर आ चुकी हैं.