आगरालीक्स….. आगरा में बसपा से निष्कासित रवि भारद्वाज और बसपा में हाशिए पर आए गंगाधार कुशवाहा को भाजपा ने गले लगाया। लखनऊ में भाजपा ज्वाइन की, भाजपा को फायदा होगा या नुकसान, क्या है राजनैतिक गणित।

आगरा में 2022 में दक्षिण विधानसभा से बसपा से चुनाव लड़े रवि भारद्वाज को नतीजे घोषित होने के बाद ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। रवि भारद्वाज ने भाजपा के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा था।
बसपा में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं गंगाधर कुशवाहा
गंगाधर कुशवाहा बसपा में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे पिछले कुछ समय से हाशिए पर थे।