Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Builder Shailendra Agarwal remand increase for 14 more days#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Builder Shailendra Agarwal remand increase for 14 more days#Agra

आगरालीक्स …आगरा में रेरा के करोड़ों के बकाएदार बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की रिमांड 14 दिन और बढ़ी, निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट के 48 फ्लैटों की होगी ​नीलामी। ( Agra News : Builder Shailendra Agarwal remand increase for 14 more days#Agra)


आगरा में करोड़ों के बकाएदार बिल्डरों पर कार्रवाई की जा रही है, उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही अरेस्ट किया जा रहा है। इसी के तहत निखिल होम एसोसिएट के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल को एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर 11 दिसंबर अरेस्ट कर लिया था। कई घंटे तहसील सदर में रखने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।
26 करोड़ से अधिक की आरसी
तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण यानी रेरा के बकाएदार लिखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेट व मां मंशा देवी सहकारी आवास समिति लिमिटेड के खिलाफ 39 आरसी, 26 करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की जारी की गई, इन पर ब्याज शामिल कर 33 करोड़ बकाया है। शैलेंद्र अग्रवाल की 14 दिन की रिमांड और बढ़ा दी गई है, इससे पहले दो बार रिमांड बढ़ाई जा चुकी है।


निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट के 48 फ्लैट की होगी नीलामी
प्रशासन ने 2023 में बकाएदारों की संपत्तियां कुर्क की थीं, निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट, चमरौली में चार ब्लॉक में करीब 200 फ्लैट कुर्क किए थे, इसमें से 48 फ्लैट की नीलामी करने पर आपत्ति आईं थी उनका निस्तारण कर दिया गया है अब इन फ्लैट की नीलामी की जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!