आगरालीक्स…आगरा में अवैध रूप से बन रही दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर. विजय नगर कॉलोनी में अवैध निर्माण को भी किया सील…देखें वीडियो
आगरा में अवैध रूप् से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर आगरा विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी है. पिछले एक साल में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किए जा चुके हैं. शुक्रवार को भी एडीए की टीम ने जलेसर रोड पर बन रही 2500 वर्गमी और 1300 वर्ग मीटर की दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया तो वहीं हरीपर्वत वार्ड के विजय नगर कॉलोनी में अवैध निर्माण को सील किया गया है.
इन दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
छत्ता वार्ड जलेसर रोड, मौजा नादऊ एसएसडी स्कूल के पास मंगल सिंह द्वारा 2500 वर्गमीटर की भूमि पर विद्युत पोल गाडकर भूखण्डीय विकास किया गया है. स्थल पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाए जाने पर निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत 25 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इस संबंध में मंगल सिंह को 5 सितंबर, 15 सितंबर और 22 सितंबर को साक्ष्य के साथ पेश होने को कहा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में आज यहां पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. वहीं यहीं पर आफताब द्वारा एसएसीडी पब्लिक स्कूल के पास 1300 वर्गगज क्षेत्रफल में अवैध रूप से की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया.
अवैध निर्माण किया सील
वहीं हरपर्वत प्रथम के अंतर्गत आज विकास कुमार अग्रवाल द्वारा भवन संख्या 112, विजय नगर हरीपर्वत आगरा पर लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण को भी उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 ‘क’ (1) के तहत सीलबंर किया गया. सीइल की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देश में सहायक अभियंता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम व सचल दस्ता के सहयोग से की गई.