आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े पांच चोर और दो चोरनियां. 10 लाख की ज्वैलरी बरामद. एक गैंग कॉलोनियों में घूम कर करता था रेकी तो दूसरा आटो सवारियों को लूटता था
आगरा की थाना ताजगंज और सर्विलांस टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंग को अरेस्ट किया है.इनमें एक गैंग से तीन तो दूसरे गैंग से दो महिलाओं सहित चार चोर पकड़े हैं. पुलिस ने इनके पास से 10 लाख रुपये की ज्वैलरी, 10 हजार कैश, चोरी किया गया सामान व एक आटो भी बरामद किया है. तीन वारदातों का भी खुलासा हुआ है.
एसीपी सदर ने बताया कि एक गैंग में तीन चोर पकड़े गए हैं. ये तीनों दिन के समय कॉलोनियों में घूम—घूम कर घरों की रैकी किया करते थे और रात के समय वारदातों को अंजाम देते थे. इस गैंग के द्वारा दो वारदातों का भीखुलासा हुआ है. वहीं दूसरा गैंग में चार चोर पकड़े गए हैं जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. यह गैंग आटो में सवारियों को लूटने का काम करते थे.इनके पास से एक आटो भी मिला है. इसी आटो में यह लोग सवारियों के गले की चेन, कानेां के कुंडल सहित अन्य सामान पार कर देते थे.