आगरालीक्स…आगरा में बन रहीं दो और कॉलोनियों पर चला बुलडोजर.
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों और अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज फिर दो कॉलोनियों पर एडीए का बुलडोजर चला. इन दोनों ही कॉलोनियों का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था.
पहली कॉलोनी ताजनगरी फेस 2 में रजरई रोड पर बनाई जा रही थी. यहां 4000 वर्गमीटर में जीएस एंक्लेव नाम से यह कॉलोनी बन रही थी. एडीए की टीम ने यहां बन रहे निर्माणों को ध्वसत कर दिया. यह कॉलोनी जितेंद्र द्वारा बनाई जा रही थी.
वहीं दूसरी कॉलोनी भी ताजगंज वार्ड के कुंआखेड़ा में अवतार सिंह और ओमवीर सिंह द्वारा 7.5 बीघा भूमि पर बनाई जा रही थी. यहां रोड भी डाल दिया गया था लेकिन एडीए की टीम ने यहां पहुंचकर रोड सहित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.