आगरालीक्स….आगरा के सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी के होली मिलन समारोह में श्याम बाबा की भक्ति में डूबे स्वर्णकार
सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी के होली मिलन समारोह में सभी सदस्य खाटू श्याम जी की भक्ति में डूबे नजर आए। शांति सिल्वर मार्केट नमक की मंडी में आयोजित होली उत्सव में फूलों की होली के साथ खाटू नरेश की भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष राजू मेहरा ने चंदन व गुलाल लगाकर व पटका पहनाकर किया। एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

आयो फागन, बाबा मारे होले…, रंग और गुलाल से होली खेलेंगे, आज गिरधर गोपाल से…, पर व्यपारियों ने श्याम बाबा के खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राजू मेहरा, महामंत्री कुमुद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, भरत वर्मा, शिवा, मोहन सोनी, उत्तम वर्मा, मनीषवर्मा, यतीश, अनिल, मनोज खेरागढ़, जगदीश कपूर, अजय गर्ग, राजकुमार आदि उपस्थित थे।