आगरालीक्स…आगरा में होली मिलन समारोहों की धूम है. गिर्राजजी सेवा मंडल ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया उत्सव..
मैं तो आयी वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरणन में…
फूलों की महक और होली का उत्साह। राधा-कृष्ण के भजनों की श्रद्धा और ठंडाई की मस्ती। श्रीगिर्राजजी सेवा मंडल का होली उत्सव दयालबाग स्थित जतिन गार्डन में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक नितेश अग्रवाल ने श्रीबांके बिहारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी सदस्यों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया गया।

गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुई भजन संध्या में राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापर नितेश अग्रवाल, रविन्द्र गोयल मयंक अग्रवाल, अजय सिंघल, अंकुल गोयल, चंद्रमोहन बंसल, नीरज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रदीप बंसल, आशी अग्रवाल, शिवानी, प्राची, ज्योति, क्लपना, कविता आदि उपस्थित थीं।