आगरालीक्स ….आगरा के कारोबरी की सड़क हादसे में मौत, मां पीतांबरा के दर्शन के लिए कार से परिचितों के साथ जा रहे थे कारोबारी, हादसे में दो लोगों की मौत।

आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 निवासी मनोज उर्फ बंटू अपने परिचितों के साथ शुक्रवार रात को मां पीतांबरा के दर्शन करने के लिए कार से निकले थे। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे, दतिया के पास डबरा में मनोज की कार ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में दो की मौत
हादसे में कारोबारी मनोज सहित दो की मौत हो गई, शनिवार को शव पहुंचने पर कोहराम मच गया।