आगरालीक्स…… आगरा में 46.4 डिग्री तापमान पर साल का सबसे गर्मी दिन रिकॉर्ड किया गया, क्या आप जानते हैं आगरा में तापमान 48.6 डिग्री तक पहुंच चुका है, अभी तक के रिकॉर्ड जानें।
आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस साल का सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री 14 मई को रिकॉर्ड किया गया, लोग गर्मी से बेहाल हो गए और बीमार होने लगे। आगरा में 27 मई 1998 को सबसे अधिक 48.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हो चुका है, यह अभी तक का सबसे अधिक तापमान है।

आज गर्मी से राहत नहीं, चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में रविवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, इसके साथ ही लू भी चलेगी। लू चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ जाएगा।
आगरा में गर्मी का रिकॉर्ड
27 मई 1998 48.6 डिग्री
01 जून 1994 48.5 डिग्री
10 जून 2019 46.6 डिग्री
28 अप्रैल 1979 46.5 डिग्री
05 जुलाई 1985 46.5 डिग्री