आगरालीक्स…आगरा में कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी. लैटर में लिखा—10 दिन में छह लाख नहीं दिए तो जान से मार देंगे.
आगरा में एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है. कारोबारी को पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी देकर 10 दिन में छह लाख रुपये देने को कहा है और न देने पर गोली मारने की धमकी दी हे. कारोबारी ने थाना सदर में इसकी जानकारी दी है. बताया जाता है कि पुलिस ने शक के आधार पर एक को अरेस्ट किया है.

कारेाबारी का नाम सुरेश बताया गया है और उसका सदर में दोने का कारेाबार है. कारोबारी के अनुसार किसी ने उसके सोहल्लाा स्थित घर पर एक पत्र भेजा जिसे खोलकर देखा तो उसमें उनसे 6 लाख रुपये की डिमांड की गई है. पत्र में लिखा है कि यदि 10 दिन में पैसे नहीं दिए तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. पत्र पढ़ने के बाद व्यापारी दहशत में आ गया और उसे लेकर थाना सदर पहुंच गया. बताया जाता है कि पुलिस ने उसके शक के आधार पर एक को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.