आगरालीक्स…. आगरा में एक ही नंबर की दो कारें लेकर थाने पहुंचा व्यापारी, उड़ गए होश.
आगरा के जगदीशपुरा के रहने वाले सतीश मुखिया की कार का नंबर यूपी 80 डीजेड 1227 है। 25 अप्रैल को उनकी कार घर पर खड़ी थी, उनके मोबाइल पर दोपहर तीन बजे कोरई टोल प्लाजा पर 65 रुपये टोल कटने का मैसेज आया, उन्होंने फास्टटैग कंपनी से इसकी शिकायत की, टोल प्लाजा पर लगे कैमरे देखने पर उनकी कार पर जो नंबर लिखा है उसी नंबर की कार टोल प्लाजा से निकलती हुई दिखाई दी।
किरावली में खड़ी मिली कार, मुकदमा दर्ज
बुधवार को सतीश मुखिया के रिश्तेदार हाकिम सिंह ने बताया कि उनके नंबर की कार किरावली में खड़ी हुई है, वे किरावली पहुंच गए। कार में चाबी भी लगी हुई थी वे कार को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने कार के चेसिस नंबर से कार मालिका का पता किया तो कार का पंजीकरण भूपेंद्र सिंह के नाम मिला। इस मामले में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया।