आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि और कॉलेजों के बीच में फंसे छात्र, एक लाख से अधिक छात्रों के नहीं भरे जा सके हैं परीक्षा फार्म।
विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के साथ ही एमए, एमएससी, एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। प्रति छात्र परीक्षा फार्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा।
एक लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा फार्म भरे नहीं गए थे, ऐसे में कालेजों ने जिन छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए थे उनका परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करा दिया। 3. 57 लाख छात्रों को परीक्षा देनी है, अधिकांश छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा किया जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया अधिकांश छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है, कालेजों ने भी अर्थदंड जमा कर दिया है।