आगरालीक्स…ताजमहल के 10 किमी परिक्षेत्र में 10 प्रदूषण स्कोर से अधिक वाले उद्योगों पर प्रतिबंध. सीईसी रिपोर्ट को कारोबारियों ने बताया औचित्यहीन, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
आज चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में सेन्ट्रल इंपावर्ड कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी। वर्तमान सेन्ट्रल इंपावर्ड कमेटी की इस रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल के 10 किमी दायरे में उद्योग शहर के हित में नहीं है। इस रिपोर्ट पर कारोबारियों ने आपत्ति जताई है. शनिवार को इसको लेकर चैंबर में बैठक की गई.चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि मंडलायुक्त आगरा मंडल शैलेन्द्र कुमार सिंह ने चैम्बर के साथ सीईसी की रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें चैम्बर द्वारा आपत्ति जताई गयी कि ताजमहल के 10 किमी परिक्षेत्र में 10 प्रदूषण स्कोर से अधिक वाले उद्योगों पर प्रतिबंधित किया जाना पूणर्त औचित्यहीन है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में ताजमहल के 500 मीटर तक का क्षेत्र को ही संवेदनशील क्षेत्र माना गया था। चैम्बर द्वारा सेन्ट्रल इंपावर्ड कमेटी की रिर्पोट पर शीघ्र ही अन्य आपत्तियों को मंडलायुक्त आगरा मंडल को प्रेषित किया जायेगा।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल कहा कि चैम्बर द्वारा शीघ्र ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता नियुक्त करते हुए सीईसी के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा जायेगा। सेन्ट्रल इंपावर्ड कमेटी की रिपोर्ट पर अपत्तिकर्ताओं में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, भुवेश अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य राकेश चौहान, मनोज बंसल, अम्बा प्रसाद गर्ग, अंशुल अग्रवाल उपस्थित थे।