आगरालीक्स…आगरा में धू—धू कर जली कार. चालक के उतरने के चंद सेकंड में कार बन गई आग का गोला…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में चलती कार में आग लग गई. चालक के उतरने के चंद सेकंड के अंदर ही कार आग का गोला बन गई. लोगों ने आग बुझाने का प्रास किया लेकिन आग पूरी तरह से विकराल हो गई. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति फोर्ड कार से एत्मादपुर के निखिल होम्स अपार्टमेंट में आए थे. अचानक कार के बोनट से उनहोंने धुआं उठते देखा. इस पर चालक ने कार को साइड में लगाई और उतरकर बोनट खोला तो देखा आग की लपटें उठ रही थीं. चंद सेकंड के अंदर ही कार आग का गोला बन गई और देखते ही देखते विकराल हो गई. लोगों ने बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया.