आगरालीक्स…आगरा में कैंटर ने बाइक सवार को कुचला. मौके पर ही हुई मौत
आगरा के पिनाहट में गुरुवार शाम को एक कैंटर ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया. हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक किसान का नाम सेठ पुत्र करन निवासी गांव कौंध बताया गया है. वह बाइक से बजरिया गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. स्याहीपुरा पिढौरा मार्ग पर कैंटर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सेठ सड़क पर गिरकर कैंटर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिवार में कोहराम मच गया है.