आगरालीक्स…अच्छी खबर. आगरा से बेंगलुरु के लिए अब रोजाना मिलेगी फ्लाइट. जानें टाइमिंग सहित पूरी जानकारी. मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल भी जानें
आगरा से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. आगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अब रोजाना फ्लाइट मिलेगी. एक अक्टूबर से बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में पांच दिन की बजाय सातों दिन मिलेगी. वहीं नवी मुंबई के लिए भी दो दिन की जगह तीन दिन सप्ताह में उड़ान संचालित होंगी. नया शेड्यूल फिलहाल 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इससे कारोबारियों, पर्यटकों और दूसरे शहरों में काम के सिलसिले में आने जाने वाले यात्रियों को सप्ताह के अधिक दिनों में हवाई सफर का विकल्प मिलेगा.
जानें टाइमिंग
बेंगलुरु की उड़ान 6ई 941 रोजाना दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर आएगी. यहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान 6ई942 शाम 3 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. दो घंटे 10 मिनट में आगरा से बेंगलुरु का सफर पूरा होगा. पहले यह सेवा सप्ताह में पांच दिन थी लेकिन अब यह सेवा पूरे सप्ताह रहेगी.