आगरालीक्स ….आगरा में दर्दनाक हादसा, सांई की तकिया चौराहे पर तेज स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत। पुलिस ने कार चला रहे युवक को हिरासत में लिया।
आगरा के मलपुरा के अभयुपरा में शनिवार रात को एक युवक को गोली मार दी थी, युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को भर्ती कराने के लिए बाइक से हनुमान दास और करुआ आए थे, युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बाइक से लौट मलपुरा लौट रहे थे।

कार की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार
जिला अस्पताल से बाइक से करुआ और हनुमान दास निकले, सांई की तकिया चौराहे को क्रोस कर एसआर हॉस्पिटल की तरफ जाने लगे उसी दौरान प्रतापपुरा की तरफ से तेज स्पीड कार आई। कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मारी। तेज आवाज के साथ ही बाइक सवार दूर जाकर गिरे। स्थानीय लोग आ गए, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लिया
हादसे के बाद भीड़ जुट गई। पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है। वहीं, म्रतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।