आगरालीक्स …आगरा में लू लोगों को परेशान करने लगी है, पेट की बीमारियां बढ़ गई हैं। जानें मौसम विभाग का अनुमान, संडे को कैसा रहेगा मौसम।
आगरा की गर्मी से लोग परेशान हैं, दोपहर में लू चल रही है और घर से बाहर निकलने पर लोग बीमारी होने लगे हैं। रविवार को भी आगरा में सुबह से ही गर्मी है, गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सुबह का तापमान भी 21 से 22 डिग्री के बीच पहुंच चुका है जबकि दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है।

छह अप्रैल तक हीट वेव
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में छह अप्रैल तक लू यानी हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी। तापमान लगातार बढ़ेगा और गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहेंगे।
आईएमडी का अनुमान
03-Apr 20.0 41.0 Heat Wave
04-Apr 21.0 41.0 Heat Wave
05-Apr 21.0 42.0 Heat Wave
06-Apr 21.0 42.0 Heat Wave
07-Apr 21.0 42.0 Mainly Clear sky
08-Apr 21.0 43.0 Mainly Clear sky