आगरालीक्स…. आगरा में इनर रिंग रोड के पास ट्रक से टकराने के बाद कार पलटी, एयरबैग खुलने से दंपती और उनके बच्चे बाल बाल बच गए।
लखनऊ के रहने वाले सुरेंद्र यादव अपने परिवार के साथ लखनऊ से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जा रहे थे, कार में उनके साथ उनकी पत्नी ओर दो बच्चे थे। आगरा में इनर रिंग रोड पर कार आगे चल रही ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर होते हुए पलट गई। देर रात हुए हादसे की तेज आवाज सुनकर पुलिस ने कार में फंसे दंपती और उनके बच्चों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद वे चले गए।