आगरालीक्स…आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन ओर अखिलेश यादव के खिलाफ वाद दायर. राणा सांगा को गदृदार बोलने पर मचा है बवाल
सपा के राज्यसभा सांसद सदस्य रामजीलाल सुमन व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वाद दायर किया गया है. शनिवार को राज्यसभा में रामजीलाल सुमन ने राणासांगा को गद्दार कहा था और इसका समर्थन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया. सोमवार को अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में इनके खिलाफ वाद दायर किया जिसमें उन्होंने कोर्टसे मांग की कि वह उद्घोषणा करे कि बाबर को दौलत खान लोदी ने भारत आमंत्रित किया था. वहीं राणा सांगा और बाबर की सेना के मध्य निर्णायक युद्ध खानवा के बजाय फतेहपुर सीकरी में होने की घोषणा की मांग भी की गई है. कोर्ट ने इस पर आदेश सुरक्षित रख लिया है.
जानिए क्या कहा था सांसद रामजीलाल सुमन ने
शनिवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर आगरा के रहने वाले सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि इन लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुस्लिमों में बाबर का डीएनए है. हिंदुस्तान के मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते हैं, वह मोहम्मद साहब और सूफी संतों को आदर्श मानते हैं. आगे कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था. मुसलमान बाबर की औलाद हैं और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो. हिंदुस्तान में यह तय होना चाहिए कि यह बाबर की आलोचना करते हैं लेकिन राणा सांगा की नहीं, यह देश की एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है. रामजीलाल सुमन के इस बयान के बाद विरोध शुरू हो गया. आगरा में भी विरोध किया गया. हालांकि, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.