आगरालीक्स….आगरा में व्यवसाय से ब्रांड तक, खेत से ग्लोबल मार्केट तक, एक मंच, अनेक सत्र से सजा फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025…प्रदेश के पहले फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव का आगाज
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को राज्य के पहले फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का आगाज हो गया।रावी इवेंट के प्रबंधन में चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग द्वारा भारत सरकार के एमएसएमइ मंत्रालय के सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में लगे फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव का रविवार को विधिवत उद्घाटन होगा। उद्घाटन से पूर्व संध्या पर कॉन्क्लेव में स्मारिका विमोचन के साथ "स्वस्थ जीवन, उद्योग के साथ" विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ रेनुका डंग एवं डॉ रचना अग्रवाल थीं।
स्मारिका का विमोचन संरक्षक राजेश अग्रवाल, राजेश गोयल, अध्यक्ष राजकुमार भगत, महासचिव अनुज सिंघल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, विकास चतुर्वेदी, मुख्य सलाहाकार मनीष अग्रवाल रावी, कुमार कृष्ण गोयल, विवेक अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, श्रुति सिन्हा ने किया।
फूड एक्सपो की स्मारिका का संपादन वरिष्ठ पत्रकार तनु गुप्ता ने किया है। स्मारिका में उद्योग से जुड़ी योजनाएं, तकनीकी आलेख और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन को प्रकाशित किया गए हैं। साथ ही स्मारिका में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उद्यमियों के शुभकामना संदेश भी हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र, स्वस्थ जीवन, उद्योग के साथ को संबोधित करते हुए डॉ. रेणुका डंग और डॉ रचना अग्रवाल ने उद्यमियों को व्यस्त दिनचर्या में संतुलित खानपान बनाए रखने के सरल, व्यावहारिक उपाय बताए।डॉ रेनुका डंग ने कहा कि योगा जीवन के हर कर्म में निहित है। उन्होंने उद्यमियों को फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह दी और सात्विक भाेजन पर अधिक जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि पेट और दिमाग के मध्य गहरी मित्रता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी होती है।
डॉ रचना अग्रवाल ने कहा कि दैनिक जीवन में पहला आहार फल, नींबू पानी, गोंद कतीरा ही लें। उन्होंने स्मूदी और ओट्स जैसे प्रॉडक्ट का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने खाद्य उद्यमियों से कहा कि वे मोटे अनाज पर आधारित उत्पाद बनाना ज्यादा शुरु करें और स्वयं भी खाएं ताकि सेहतमंद खुद भी खाएं एवं औराें को भी खिलाएं।
कार्यक्रम में संरक्षक राजेश अग्रवाल को जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक बनने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।
आज से तीन दिन सजेगा फूड प्रोसेसिंग का कुंभ
तीन दिवसीय आयोजन की प्रस्तावना रखते हुए अध्यक्ष
राजकुमार भगत ने बताया कि 22 जून को सुबह 11 बजे फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव का विधिवत भव्य उद्घाटन होगा।
केंद्र राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग दर्जा राज्य मंत्री आयोजन का शुभारंभ करेंगे। आयोजन में दस से अधिक विभिन्न विषयों पर सत्र होंगे। संपूर्ण आयोजन में व्यापारी और उद्यमियों के मध्य संवाद को मंच मिलेगा।
पहले दिन होगी खाद्य सुरक्षा पर बात
मुख्य सलाहाकार मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि आयोजन के पहले दिन रविवार को खाद्य सुरक्षा पर बात होगी। उद्यघाटन सत्र के बाद दोपहर 3 बजे से केंद्र एवं राज्य एफएसएसआइ विभाग के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पर चर्चा होगी। जिसमें अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं विशेष सचिव रेखा एस चौहान उपस्थित रहेंगी। इस सत्र में फूड ग्रेड कलर के प्रयोग एवं सावधानी पर भी जानकारी दी जाएगी।
23 जून को फूड साइंटिस्ट देंगे महत्वपूर्ण जानकारी
23 जून को डायरेक्टर हार्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग भानु प्रकाश राम, डिप्टी डायरेक्टर आलू कौशल कुमार नीरज कोल्ड चैन एंड वेयर हाउस ट्रेंड्स, चैलेंज एंड गवर्मेंट पॉलिसी को संबोधित करेंगे। फूड प्रोसेसिंग उद्योग में निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसके बाद तृतीय सत्र में
केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान, मैसूर से वैज्ञानिक डॉ खुशबू शर्मा और डॉ विजय लक्ष्मी एस संबोधित करेंगी और फूड टैक्नोलोजी की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगी। इसके बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सक्सेना सूक्ष्म उद्यमियों को आइपीओ के बारे में बातएंगे ताकि उन्हें अपने उद्योग के आइपीओ निकालने से संबंधित योजनाएं आदि ज्ञात हो सकें। आइएफसीआइ के डीजीएम राहुल अग्रवाल और प्रियंका चतुर्वेदी भी सत्र को संबोधित करेंगे। ब्रांड डेवलपमेंट के सत्र में मनोज शर्मा एवं सीएस अनुज अशाेक जानकारी देंगे।
24 जून को उद्योग और पर्यावरण पर होगा मंथन
आयोजन के अंतिम दिन उद्योग और पर्यावरण पर मंथन होगा। डिपार्टमेंट आफ एमएसएमइ के सहयोग से निर्यात प्रोत्साहन पर सत्र होगा, जिसमें अपीडा, फीओ और डीजीएफटी सहभागिता करेंगे। यूपीएमआइसी द्वारा रैंप और जेड पर कार्यशाला होगी, ताकि उद्यमी जीरो इफेक्ट जीराे डिफेक्ट का उत्पादन कर सकें। द्वितीय सत्र में एनवायरमेंटल सोशल एंड गवरनेस की विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय वक्ता आयुषी भारद्वाज कार्बन न्यूट्रलाइजेशन एंड सस्टेनेबल एप्रोच विषय को संबोधित करेंगी। समापन सत्र में केंद्र सरकार के एमएसएमइ और राज्य सरकार के डीआइसी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सभी सरकारी योजना, सब्सिडी आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय बैंकों द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर भी जानकारी दी जाएगी। पूरे आयोजन में सात हजार से अधिक आगंतुक विजिट करने पहुंचेंगे।