Tuesday , 21 July 2026
Home एजुकेशन Agra News: CBSE board examinations are starting from Saturday 15th February. Know what the guidelines are…#agranews
एजुकेशन

Agra News: CBSE board examinations are starting from Saturday 15th February. Know what the guidelines are…#agranews

370

आगरालीक्स…आगरा में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार 15 फरवरी से हो रही शुरू. जानिए क्या हैं गाइडलाइंस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी यानी शनिवार से शुरू हो रही हैं. परीक्षा सुबह 10 बजकर 30मिनट से शुरू होगी और दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी. प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र दसवीं व बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, जिसके लिए संबद्ध बोर्ड द्वारा उनके लिए परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए जाते हैं। इस वर्ष भी सीबीएसई, एसएससीई व एसएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों हेतु दिशानिर्देश जारी किए हैं। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म और आई-कार्ड पहनकर आना व अपने एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की मूल प्रति साथ लेकर समय से पहुंचना अनिवार्य है। इसके साथ ही मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयर पॉड, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित है। छात्र पारदर्शी पाउच में स्टेशनरी आइटम व पारदर्शी पानी की बोतल में पानी ले जा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर बिंदुवार लिखें व बुलेट पॉइंट्स को रेखांकित करें। उन्हें बुद्धिमानी से प्रयोग करते हुए समय का उचित प्रयोग करना चाहिए। इस संदर्भ में अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि छात्रों को निरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए एवं उत्तर पुस्तिका और उपस्थिति सूची में सही प्रश्न पत्र सेट लिखना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अच्छी नींद लेने व तनावमुक्त रहने की सलाह दी।

उन्होंने छात्रों को परीक्षा की संवेदनशीलता के प्रति सजग करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा परीक्षा की नैतिकता का पालन करना चाहिए और UFM (अनफेयर मीन्स) के अंतर्गत आने वाले कृत्यों से बचना चाहिए अन्यथा छात्र/छात्रा की वर्तमान परीक्षा रद्द की जा सकती है और छात्र को अगले वर्ष की परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

एजुकेशन

Agra News: University declared the exam results for B.Ed. second year and LLB third year…#agra

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय...

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

error: Content is protected !!