आगरालीक्स…ठाकुर श्री बांकेबिहारी को अर्पित किया गुलाब. वेलेंटाइन डे पर भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर अपने प्यार का किया इजहार. बोले—ठाकुर जी ही हमारे सबकुछ
ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में रोजाना भक्त देश दुनिया के कोने—कोने से पहुंचते हैं. विशेष दिनों के अवसर पर तो यह संख्या असंख्य हो जाती है. भक्तों की इतनी भीड़ हो जाती है कि गलियां तक खचाखच भर जाती हैं. आज वेलेंटाइन डे के अवसर पर भी भक्तों ने ठाकुर जी को गुलाब अर्पित किया.
भक्तों का कहना है हमारे लिए तो ठाकुर जी ही सबकुछ हैं. हर परेशानी में बांकेबिहारी जी हमारी रक्षा करते हैं. वही हमारे पिता, वही हमारी माता, वही हमारे भाई और वही हमारे वेलेंटाइन हैं. हमारा हर दिन ठाकुर जी का है.