आगरालीक्स… आगरा में 40 केंद्रों पर कम्बाइंड डिफेंस सर्विसे (सीडीएस) और एनडीए, एनए की 21 अप्रैल को होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आगरा में 21 अप्रैल को 40 परीक्षा केन्द्रों पर सीडीएस की परीक्षा होगी।
इसमें से 12 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक, अपरान्ह 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे के मध्य तीन पारियों में कम्बाईन्ड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा-1 आयोजित की जाएगी।
28 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा
जबकि सीडीएस की 28 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः30 बजे के मध्य दो पारियों में नेशनल डिफेंस अकादमी एवं नवल अकादमी (एनडीए एवं एनए) परीक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 19 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। इसमें नेशनल डिफेंस अकादमी एवं नवल अकादमी (एनडीए एवं एनए) तथा कम्बाईन्ड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा-1, 2024 के परीक्षा केन्द्रों के सुपरवाइजर, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, सहायक सुपरवाईजर-1, 2 एवं परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।