Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: IHSCON 2022 held at SN Medical College concludes…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: IHSCON 2022 held at SN Medical College concludes…#agranews

245

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में ईटेप विधि से हर्निया के मरीजों की अत्याधुनिक सर्जरी की गई. दो दिन में 20 सर्जरी हुईं. एसएन मेडिकल कालेज में आयोजित आईएचएसकॉन 2022 का हुआ समापन

हर्निया की समस्या हुई आम, ई टेप से अत्याधुनिक सर्जरी
हर्निया की समस्या आम हो चुकी है। इसलिए हर्निया की आपरेशन की तकनीकी में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। एक्सटेंडेट टोटली एक्स्ट्रा पेरिटोनियम ई टेप विधि से मरीजों की आंत की तरफ से भी हर्निया की सर्जरी की जा रही है। इंडियन हर्निया सोसायटी, एसएन मेडिकल कॉलेज, सोसायटी आफ एंडोस्कोपिक एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स आफ आगरा सेल्सा, एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वाा आयोजित आईएचएसकॉन 2022 में दूसरे दिन रविवार को हर्निया की सर्जरी की अत्याधुनिक और सामान्य विधि पर चर्चा की गई। समापन समारोह में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

डा. पवनिंद्र लाल, हेड सर्जरी विभाग मौलाना आजाद मेडिकल कालेज, दिल्ली ने बताया कि हर्निया के दूरबीन विधि से आपरेशन करने से मरीजों को कई लाभ हैं। उनकी दो दिन में छुटटी हो जाती है और काम पर चले जाते हैं। इससे उनका काम प्रभावित नहीं होता है, छुटटी के पैसे नहीं कटते हैं। दर्द नहीं होता है। दूरबीन विधि में टोटली एक्स्ट्रा पेरिटोनियम ई टेप के बाद ई टेप विधि भी आ गई है। इसमें आंत की तरफ से दूरबीन की मदद से जाली डाली जाती है। जाली की सतह ऐसी होती है जिससे आंत न चिपके। आंतों को बचाते हुए जाली डाल दी जाती है। गवर्नमेंट मेडिकल कालेज, पटियाला के सर्जरी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. डीपी सिंह ने बताया कि हर्निया किस तरह का है इससे उसकी सर्जरी सामान्य सर्जरी से की जाए। दूरबीन विधि या ई टेप से की जाए यह सर्जन को निर्णय लेना होता है। अभी भी कई केस में सामान्य सर्जरी करनी पड़ती हैं। कार्यशाला में हर्निया की सर्जरी की गाइड लाइन पर भी चर्चा की गई।

इंडियन हर्निया सोसायटी के संस्थापक एम्स, दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. एमसी मिश्रा, डा. वीके बंसल को सम्मानित किया गया। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला से डाक्टर और जूनियर डाक्टरों को नई तकनीकी से हर्निया की सर्जरी करने और जटिलताओं को समझने का मौका मिला। आयोजन अध्यक्ष डा. रवि पचौरी, डा. जूही सिंघल, डा. जेपीएस शाक्य ने बताया कि देश भर के सर्जन्स हर्नियाकान में शामिल हुए। संयोजक डा. अमित श्रीवास्तव और डा. समीर कुमार ने बताया कि कार्यशाला में हर्निया के आपरेशन के रिजल्ट बेहतर करने पर जोर दिया गया।

आगरा सर्जन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में 20 आपरेशन किए गए। डॉ प्रशांत लवानिया ,डा. राजेश गुप्ता, डा. रिचा जैमन, डा. सुरेंद्र पाठक, डा. मनोज शर्मा डा. पुनीत श्रीवास्तव, डा. अराधना सिंह, डा. संदीप गुप्ता,डा. विवेक कुमार , डॉक्टर करन रावत डा. संदीप गुप्ता, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डा. अनुभव गोयल, डा. अंकुर गोयल, डा. अवनीश सक्सेना, डा. पुनीत अग्रवाल, डा. सोमेंद्र पाल सिंह, डा. अनिल शर्मा सैफई, डा. ऋषि श्रीवास्तव, डा. मनोज तिवारी, डा. प्रीति भारद्वाज, डा. प्रतिज्ञा कुमार, डा. दीपशिखा, डा. भावना वर्मा, ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

2023 में बनारस में मिलेंगे
हर्नियाकॉन 2022 के समापन समारोह में डाक्टर और जूनियर डाक्टरों को सम्मानित किया गया। कोरोना के दो साल बाद 2022 मे ंआगरा में हर्नियाकॉन आयोजित की गई। अब हर्नियाकान 2023 बीएचयू बनारस में अगले वर्ष आयोजित की जाएगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!