आगरालीक्स..Agra News : सर्वाइकल कैंसर का एक बड़ा कारण मल्टीपल पार्टनर से संबंध बनाना हैं, जो युवतियां रिलेशनशिप में रह रही हैं और पार्टनर बदलती हैं उन्हें खतरा ज्यादा। ( Agra News : Cervical cancer increases due to multiple Partners#Agra)
आगरा में चल रहे यूपीकॉन में फोग्सी (फैडरेशन ऑफ ऑब्स्ट्रेटिक एंड गायनेकोलॉजीकल सोसायटी ऑफ इंडिया) ने भारत को सर्वाकल कैंसर मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ दी है। राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में इस पायलट प्रोजेक्ट (निर्मल बनारस अभियान) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से शुरु किया जा रहा है। फैग्सी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता तांदुलवाडकर ने कहा कि मल्टीपल पार्टनर, कम उम्र में यौन संबंध से सर्वाइकल कैंसर बड़ा है और स्तन कैंसर के बाद सबसे ज्यादा मौत महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से ही हो रही हैं। कहा जल्दी ही आगरा सहित समूचे उप्र व देश के अन्य प्रांतों में इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा।
निर्मल बनारस अभियान में पांच हजार महिलाओं की एचपीवी सर्वाइकल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें आगे जांच व उपचार के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर वाराणसी भेजा जाएगा। इसके लिए 20 स्त्रीरोग विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। डॉ. सुनीता ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे अधित मृत्यु सर्वाकल कैंसर के कारण ही होती है। सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए इससे बचाव के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। सरकार के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की तैयारी है, जिससे भारत को सर्वाकल कैंसर मुक्त बारत बनाया जा सके।