Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Chamber discussed with public representatives for the development of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Chamber discussed with public representatives for the development of Agra…#agranews

131

आगरालीक्स…आगरा में पांच दिन पर्यटकों के रुकने, एयरपोर्ट, यमुना सफाई, रबर चैक डेम, गारमेंट हब, आईटी सिटी को लेकर विधायक व मंत्री का क्या है कहना.. जनप्रतिनिधियों के साथ चेंबर ने किया मंथन. जानिए किसने क्या कहा…

आगरा के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ चेंबर ने किया मंथन
रविवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा की द्वारा आगरा की प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से आगरा की विकास पर चिंता व्यक्त करते हुए “मंथन : आगरा – कल आज और कल” नामक एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आगरा के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, विधानसभा परिषद सदस्य, सदस्य राज्यसभा, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया.

यमुना सफाई और पर्यटन पर ये बोले कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में बताया कि उनके द्वारा 150 किलोमीटर दूर से गंगा जल परियोजना को आगरा में कैसे लाया गया। यमुना नदी में डिसिल्टिंग के संबंध में बताया कि उनके विभाग साइंस एंड टेक्नोलॉजी को यह जानने के लिए जिम्मेदारी दी गई है कि ताजमहल से 5 किलोमीटर आगे और कैलाश से 5 मीटर आगे सिल्ट की क्या स्थिति है? साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद यमुना नदी में सफाई की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि आगरा में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा रिलिजियस कल्चरल हिस्टोरिकल एंड नेचुरल टूरिज्म ऑफ इंडिया एक योजना बनाई है। इस योजना से पर्यटक आगरा में कम से कम 5 दिन रुकेगा। मथुरा से आगरा तक पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री पर्यटन विश्वविद्यालय खोलने जा रहे हैं जिसमें लॉ शिक्षा को भी स्थान दिया जाएगा। सरकार की नई शिक्षा नीति पर भी उन्होंने संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उसकी अच्छी बताई।

रबड़ चेक डैम अवश्य बनेगा: विजय शिवहरे
विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि उनकी अभी 19 जुलाई को मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में बताया गया है कि मथुरा से आगरा तक तीन बैराज बनाए जाएंगे। आगरा में रबड़ चेक डैम अवश्य बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि चेंबर के मांग पत्र में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इमिटेशन ज्वेलरी को भी जोड़ा जाए। आगरा इमिटेशन ज्वेलरी में दुनिया की सबसे बड़ी मंडी है। लेदर पार्क में शीघ्र ही कुछ नया होने को है। प्रस्ताव गया हुआ है।

कानूनी अड़चनें दूर करने की आवश्यकता: पुरुषोत्तम खंडेलवाल
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस बात पर जोर दिया कि आगरा के विकास में जो एनजीटी एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट स्तर पर कानूनी अड़चनें आ रही हैं उन्हें दूर करने के लिए मजबूत पहल की आवश्यकता है। उनके द्वारा विधानसभा में दिए गए भाषण में दो बार आगरा में कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए मजबूत पहल के लिए एक अधिवक्ता की नियुक्ति करने को कहा है. उन्होंने कहा हम आगरा के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं।

आईटी सिटी, गारमेंट हब जायज मांग: जीएस धर्मेश
माननीय विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने कहा कि चैम्बर द्वारा जो पहल की शुरुआत की गई है यह वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। इसके मांग पत्र में आईटी सिटी, गारमेंट हब श्वेत श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। यह जायज मांग है। उन्होंने कहा कि 11 लोगों की उनके नाम और दायित्व के साथ एक कमेटी बनाई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया मुख्यमंत्री से समय दिलवाएंगे और बिंदुवार चर्चा करेंगे। एयरपोर्ट के संबंध में उन्होंने सुझाव दिया कि 5 लोग मिलकर मेरे साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मिलने चलें, उनसे वार्ता करेंगे।

आगरा के लिए खुले दिल से पहल करें: धर्मपाल सिंह
विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने कहां के आगरा की जनता ने हमें 100 में से 100 नंबर दिए हैं। अब हमारा दायित्व बनता है कि हम आगरा के लिए खुले दिल से पहल करें। चैम्बर के मांग पत्र पर उन्होंने सुझाव दिया कि प्राथमिकता पर पहले दो बिंदुओं पर पहल की जाए। उनके द्वारा आगरा के विकास में एनजीटी एवं सुप्रीम कोर्ट की अड़चनों के संबंध में अधिक जोर वकील की नियुक्ति पर दिया गया। उन्होंने बताया सर्वप्रथम दो बिंदु तय करें उसके बाद मुख्यमंत्री से समय लेकर मिला जाएगा। उन्होंने आत्मविश्वास प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समय अवश्य प्रदान करेंगे। उनके समक्ष अपनी इस समस्या रखेंगे। हमें सफलता अवश्य मिलेगी।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल एवं अनिल वर्मा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष श्री केके पालीवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक मित्तल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, के के पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल ,सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, सदस्यों में अनिल अग्रवाल, मनोज शर्मा, संदीप अरोड़ा(चेयरमैन मीडिया प्रकोष्ठ), राकेश चौहान, पूरन डावर, टी एन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, हरिओम अग्रवाल, संजीव जैन, शिव शंकर शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सुनील सिंघल, सचिन सारस्वत, विनय मित्तल, सतीश अग्रवाल, सी ए प्रार्थना जालान, चंद्र मोहन खंडेलवाल, बृजभूषण सिंह, वाई के गुप्ता, डॉ रीता अग्रवाल ,लव कुश गोयल, अंशुल अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, एमआई साह, विजय गुप्ता, सुरेश चंद बंसल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!