Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra News: Chamber representatives met CBDT member RN Parvat and submitted a memorandum…#agranews
बिजनेस

Agra News: Chamber representatives met CBDT member RN Parvat and submitted a memorandum…#agranews

456

आगरालीक्स…आगरा में उद्योग बढ़ाने के स्थान पर घट रहे है. टीटीजेड की बंदिशों के कारण स्थिति दयनीय. बजट टारगेट न बढ़ाने की मांग. चैंबर प्रतिनिधियों ने सीबीडीटी सदस्य आरएन पर्वत से की मांग. सौंपा ज्ञापन

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अधिवक्ता अनिल वर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य (Legislation) आरएन पर्वत, आईआरएस, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एनडबल्यूआर चंडीगढ़ आम्रपाली, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ0प्र0 (ईस्ट) अमूल पुष्प, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त यूपी वेस्ट – एंड उत्तराखंड कानपुर पर्णा करन एवं प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गुप्ता से मिला। चैम्बर द्वारा आयकर में विसंगतियाँ एवं आईटीआर की अंतिम तिथि को बढ़ाने तथा आयकर से सम्बन्धी सुझाव सहित 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।

आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अधिवक्ता अनिल वर्मा द्वारा प्रतिवेदन में आईटीआर एवं चैरिटेबल एक्ट/सोसायटी की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की गयी। पोर्टल की कमियों के कारण एंडवांस टैक्स जमा न हो पाने कारण उस पर ब्याज न लगाने एवं रिफंड जारी करने में हो रही देरी को भी दूर करने, अपीलों के निस्तारण में हो रही कमियाँ एवं विलम्ब को दूर करने की मांग की गयी।

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, चेयरमैन अनिल वर्मा, सी.ए. प्रार्थना जालान व अधिवक्ता राजकिशोर खंडलवाल जी ने सीबीडीटी के सदस्य आर.एन. पर्वत जी वार्ता के दौरान कहा कि आगरा के बजट टारगेट को न बढाया जाये। क्योंकि आगरा टीटीजेड की बंदिशों के कारण उद्योग की स्थिति अत्यन्त ही दयनीय है। आगरा के उद्योग बढ़ाने के स्थान पर घट रहे है। साथ ही अमेरिकी टैरिफ से भी निर्यात व्यापार हतोत्साहित हो रहा है। आगामी बजट में आगरा को विशेष पैकेज देने की मांग की गयी।

चैम्बर द्वारा अवगत कराया गया कि आयकर विवरणी में त्रुटियों को सुधारने के लिए धारा 139(9) के तहत दी गई 15 दिनों की वर्तमान समय-सीमा, विशेष रूप से संचार में देरी और व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए, बहुत ही कम है। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि इस समय-सीमा को कम से कम 30 दिनों तक बढ़ाया जाए और त्रुटि दूर करने की सूचना इलेक्ट्रॉनिक संचार के अलावा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी अनिवार्य रूप से भेजी जाए ताकि उचित वितरण सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अपीलीय आदेश अक्सर करदाताओं द्वारा प्रस्तुत लिखित प्रस्तुतियों और साक्ष्यों पर उचित विचार किए बिना ही सरसरी तौर पर पारित कर दिए जाते हैं। इससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का हनन होता है और अनावश्यक मुकदमेबाजी को बढ़ावा मिलता है। चैम्बर द्वारा अनुरोध किय गया कि प्रस्तुत प्रस्तुतियों पर उचित रूप से विचार करते हुए तर्कसंगत और स्पष्ट आदेश सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए जाएँ।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य (Legislation) श्री आर.एन. पर्वत जी द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा चैम्बर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अधिवक्ता अनिल वर्मा, अधिवक्ता राजकिशोर खंडेलवाल, सी.ए. प्रार्थना जालान उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!