आगरालीक्स…आगरा में तेज बारिश के चांस. 3 मई तक आगरा में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में इस समय दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं शाम होने के बाद अचानक तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो रहा है. इससे तापमान स्थित है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 3 मई तक बादल छाएंगे, बूंदाबांदी होगी और तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा 2 मई को तेज बारिश की संभावना है. इसके कारण तापमान में काफी कमी आएगी. अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा.