आगरालीक्स…आगरा में टीबी के मरीजों को दी गई वोकेशनल सपोर्ट. टीबी मरीज और टीबी चैंपियन को दी गई व्यवसायिक सहायता
आज कैथोलिक डायोसिस समाज सेवा संस्था आगरा द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंर्तगत निक्षय मित्र योजना से जनपद आगरा के 05 टीबी मरीज/टीबी चैंपियन को व्यवसायिक सहायता के रुप में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कुलपति प्रो आशु रानी के निर्देशन में डा• भीमराव आंबेडकर विश्व विद्यालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज के लगातार प्रयास से जनपद की समाज सेवी संस्था आगे आकर अपना सहयोग दिया जिसके अंतर्गत खंदारी परिसर स्तिथ विश्विद्यालय के सामुदायिक रेडियो में टीबी मरीज और टीबी को मात दे चुकी टीबी चैंपियन को व्यवसायिक सहायता के रुप में सिलाई कढ़ाई हेतु मशीनों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आगरा कैथोलिक डायोसिस समाज सेवा संस्था की ओर से निदेशक फादर शिबू, परियोजना समन्वयक सिस्टर मैरी डेविड, कम्युनिटी रेडियो 90.4 आगरा की आवाज से कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना और इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग केंद्र आगरा की ओर से जिला टीबी समन्वयक कमल सिंह और पंकज सिंह का विशेष सहयोग रहा।