Monday , 10 August 2026
Home देश दुनिया Parcel booking suspended at five major Delhi stations from August 12 to 15 ahead of Independence Day
देश दुनिया

Parcel booking suspended at five major Delhi stations from August 12 to 15 ahead of Independence Day

14

नई दिल्लीलीक्स…स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग पर प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त 2026 तक पार्सल बुकिंग एवं हैंडलिंग पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर लागू रहेगा। उक्त अवधि में इन 5 स्टेशनों पर लीज पर संचालित द्वितीय श्रेणी लगेज रैक डिब्बा, पार्सल वैन एवं डिमांड पार्सल वैन सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पार्सल गोदाम एवं प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज तथा पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा।

इस अवधि में यात्रियों को केवल यात्री डिब्बे में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं की बुकिंग निर्धारित वाणिज्यिक औपचारिकताओं तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के बाद ही की जा सकेगी। यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली गाड़ियों के साथ-साथ अन्य रेलवे जोन एवं मंडलों से आने वाली उन गाड़ियों पर भी लागू होगा, जो उक्त स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग अथवा अनलोडिंग के लिए रुकती हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों एवं पार्सल ग्राहकों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य. कोठी...

देश दुनिया

Sad News: Four Kanwariyas drowned in the Ganga Canal during the Kanwar Yatra in Haridwar…#gangnahar

हरिद्वारलीक्स…बड़ा हादसा, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबकर चार...

देश दुनिया

CJP withdraws Agitation: All our demands have been accepted, so we request the protesters to withdraw immediately and return home peacefully

नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित सभी मांगे माने...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

error: Content is protected !!