मथुरालीक्स…मथुरा में दो दोस्त की महादेव कुंड में डूबने से मौत, दसवीं में पढ़ते थे दोनों. बरसाना की होली देखकर लौट रहे थे…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. बरसाना की होली देखकर लौट रहे दो दोस्त महादेव कुंड में नहाते समय डूब गए. दोनों युवकों की मौत हो गई है. उनके तीसरे साथी ने घटना की जानकारी दी. देर रात पुलिस की मदद से कुंड में उनकी खोजबीन की गई और आज उनके शव निकाले गए. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.आफिसर कॉलोनी में रहने वाले रवि के साथ उसके दो दोस्त सक्षम और कार्तिक निवासी मीना नगर बाइक से बरसाना लठामार होली देखने के लिए गए थे. लौटते समय तीनों नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. यहां तीनों ने कुंड में स्नान की योजना बनाई. तीनों दोस्त नहाने के लिए कुंड में उतर गए. सक्षम और रवि ने नहाना शुरू किया जबकि कार्तिक सीढ़ी पर बैठा रहा. इस दौरान सक्षम और रवि गहने पानी में चले गए और काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं आए तो कर्तिक डर गया. उसने शोर मचाया लेकिन कोई उततर नहीं आया. इस पर कार्तिक बाइक लेकर कोसी भाग आया और घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना के बाद पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और कुंड में तलाशी अभियान चलाया. करीब पौने 12 बजे सक्षम का शव बरामद किया गया और घंटों बाद रवि का शव भी मिल गया.