आगरालीक्स ….आगरा में बकरीद के लिए कंट्रोल रूप का नंबर जारी किया गया है, साफ सफाई और पानी के लिए भी नंबर जारी किए गए हैं।

ईद- उल- अजहा, बकरीद के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिन्दर सिंह जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार ईद उल अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक की। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते रहे है, आगामी त्यौहार बकरीद को भी उसी तरह से कायम रखेंगें।किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचें, और कोई भी इस प्रकार की सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन तथा कंट्रोल रूम को दें,ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण कराया जा सके। इस हेतु नगर निगम में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,जिसका नंबर 9319406053 है तथा कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री जाफरी जिनका मोबाइल नंबर 09319112441 है पर सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक समय सारिणी अनुसार ड्यूटी पर रहेंगे*तथा उन्होने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाये। उन्होने नगर निगम,सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई, ट्रैफिक की व्यवस्था बेहतर रखें। उन्होने सभी जनपद वासियों का ईद उल जुहा (बकरीद) की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिल जुल कर इस त्यौहार को मनायें। पुलिस आयुक्त डाॅ0 प्रीतिन्दर सिंह ने कहा कि आगामी बकरीद के दृष्टिगत सुरक्षा से सम्बन्धित इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या अन्य किसी प्रकार के कार्य न किये जाये, प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न की जाये,किसी प्रकार की अफवाह फैलाने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त होते हैं, तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाये। क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थिति गणमान्य व पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जनपद में हम लोग त्योहारों को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाते हैं, कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है, हम लोग इस बार भी आपसी भाई-चारे व प्रेम व सौहार्द के साथ आगामी त्यौहारों को मनायेेगें।