आगरालीक्स…आगरा के इस स्कूल में बच्चों ने समर कैम्प में मचाया धमाल. डांस, म्यूजिक, सिंगिंग के अलावा खेलकूद, कला कौशल और रचनात्मक लेखन की एक्टिविटीज में दिखाया अपना टैलेंट…
शमसाबाद रोड स्थित भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग समापन हो गया. समारोह में डांस, संगीत, गायन, खेलकूद, कला-कौशल, रचनात्मक लेखन आदि एक्टिविटीज का आयोजन हुआ.

कैम्प संयोजिका अंकिता लवानिया ने बताया कि कैम्प का उद्देश्य स्टूडेंट्स को विभिन्न कलात्मक गतिविधियों में पारंगत करना है. प्रिंसिपल जनक नन्दिनी ने बच्चों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर पूनम तिवारी, अभिनव गुप्ता व राखी शर्मा आदि मौजूद रहीं.