आगरालीक्स…आगरा—मुंबई हाइवे पर हादसे में दो युवकों की मौत. दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे आगरा.
दोस्त की शादी में से लौटकर वापस आ रहे रहे तीन युवकों में से दो युवकों की आगरा—मुंबई हाइवे पर धौलपुर में हुए हादसे में मौत हो गई. इनमें से एक मृतक आगरा का रहने वाला था जबकि एक भरतपुर का. तीसरा युवक घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह भी आगरा का ही रहने वाला है.

शनिवार तड़के हुआ हादसा
हादसा शनिवार तड़के हुआ है. धौलपुर जिले के मनिया पुलिस के अनुसार तीन दोस्त 33 वर्षीय मनीष त्यागी निवासी उदयपुर बासोली आगरा, 35 वर्षीय रमाकांत खंडेलवाल निवासी लुलहारा भरतपुर और 29 वर्षीय गौरव निवासी शाहगंज कार से शुक्रवार शाम को बाड़ी में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे. शादी समारोह में भाग लेकर तीनों वापस आगरा कार से आगरा लौट रहे थे. शनिवार तड़के करीब चार बजे आगरा—मुंबई नेशनल हाइवे पर बड़ा गांव के पास सड़क पर मृत पड़ी एक गाय के ऊपर उनकी कार चढ़ गई जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टक्रा गई.
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मनिया के अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने मनीष और रमाकांत को मृत घोषित कर दिया जबकि गौरव की हालत भी गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है.