आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के फैशन शो में दिखी “सभ्यता”. भारत के संस्कृति के साथ जी20 को भी किया पेश
डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के जेपी सभागार में गुरुवार को जी-20 के अंतर्गत आयोजित फैशन शो “सभ्यता” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति महोदय प्रोफेसर आशु रानी एवं कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह द्वारा की गई. निर्णायक मंडल में डॉ चारू स्वामी, रेनू लांबा तथा बबीता रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की सभ्यता का प्रदर्शन किया और द्वितीय चरण में जी20 में सम्मिलित देशों की झांकी रही। कार्यक्रम में कुल 14 प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों से प्रतिभाग किया, जिसमें राज्यों की वेशभूषा चरण में प्रथम स्थान पर ऋषिता बंसल गृह विज्ञान संस्थान, द्वितीय स्थान पर स्निग्धता जैसवाल इंजीनियरिंग संस्थान और तृतीय स्थान पर साक्षी तिवारी गृह विज्ञान से रही। वहीं दूसरे चरण जी 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर संस्कृति माहौर, द्वितीय स्थान पर रेनू वर्मा और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अचला कक्कड़, डॉक्टर संघमित्रा गौतम, प्रोफ लवकुश मिश्रा प्रियंका,अंबिका, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक रहे पुरषोत्तम मयूरा, वंशिका और सफल संचालन विद्यार्थी उज्जवल एवं श्रीजी द्वारा किया गया। साथ ही जितेंद्र भारद्वाज ने सभागार की व्यवस्था संभाल कर इसे सफल बनाया।