Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: Sensational Case in Agra, Kidnapped the student and burnt him alive…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Sensational Case in Agra, Kidnapped the student and burnt him alive…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. छात्र का किडनैप कर उसे जिंदा जलाया.

आगरा में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है. फतेहपुर सीकरी में एक छात्र को किडनैप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया. जिंदा जलाने से पहले छात्र के परिजनों से फिरौती भी मांगी गई, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंची और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. छात्र के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं और उसकी पहचान लव निवासी सीकरी चार हिस्सा के रूप में हुई है. वह आज सुबह कॉलेज जाने के लिए निकला था.

ये है पूरा मामला
सीकरी चार हिस्सा का रहने वाला 20 वर्षीय लव बीएएसी प्रथम वर्ष का छात्र था. उसके पिता का नाम रामप्रसाद है जो कि आटो चलाते हैं. गुरुवार की सुबह लव रघुनाथ कॉलेज जाने के घर से पैदल ही निकला था, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा. परिजनों के अनुसार पौने 12 बजे उनके पास एक फोन आया जिसमें उनके बेटे लव का अपहरण करने की बात कही गई और फिरौती के रूप में दस लाख रुपये की मांग की गई.

इधर बेटे के अपहरण पर घरवाले चिंतित हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी. लेकिन कछ देर बाद ही राहगीरों ने एक शव नीलम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खेत में जला हुआ देखा. शव को तिरपाल में लपेटकर जलाया गया था.सूचना पर पुलिस पहुंच गई और लव के परिजन भी. मृतक की शिनाख्त लव के रूप में हुई और उसके शरीर पर चोट के ​भी निशान मिले.

परजिनों े अनुसार सुबह किसी दोस्त का फोन लव के पास आया था और उसने कहा कि एडमिट कार्ड लेने चलता है. इस पर लव सुबह साढ़े 8 बजे पैदल ही घर से निकल गया जबकि रोज वो बाइक से कॉलेज जाता था. तीन घंटे बाद फिरौती का कॉल आया और कुछ देर बाद उसका शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही हे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!