आगरालीक्स ….आगरा में जिम में चले लात घूसे, फायरिंग भी हुई। पुलिस जांच में जुटी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साधन और फतेहपुा रोड, किरावली में जिम खुली है। जिम में बड़ी संख्या में युवक पहुंचते हैं। मंगलवार शाम सात बजे जिम में युवकों के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि लात घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोग भी आ गए।
फायरिंग से मची अफरा तफरी
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, इसी बीच किसी ने फायर कर दिया। फायरिंग से जिम और उसके बाहर खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना इंचार्ज अनुराग शर्मा का मीडिया से कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो