आगरालीक्स ….आगरा में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, कोहरा छाने लगा है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

बुधवार सुबह से आगरा में ठंडी हवा चल रही है और कोहरा भी छा गया है। हालांकि, कोहरा हल्का है लेकिन ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में भी कोहरा छाया रहेगा, दोपहर में धूप निकल सकती है।
आठ डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में कोहरा छाने के साथ ही दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच में रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
21-Dec 9.0 23.0 Dense Fog
22-Dec 9.0 23.0 Clear sky
23-Dec 9.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
24-Dec 8.0 23.0 Clear sky
25-Dec 8.0 22.0 Fog or Mist
26-Dec 8.0 22.0 Fog or Mist