Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Class 12 student found dead in his room in Agra; police investigating…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Class 12 student found dead in his room in Agra; police investigating…#agranews

309

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में 12वीं के छात्र का खून से लथपथ शव कमरे में मिला. पास में थी पिता की लाइसेंसी राइफल. परिवार का इकलौता बेटा था. पुलिस जांच में जुटी

आगरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 18 साल के एक लड़के ने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी. छात्र ने खुद को कमरे में बंद दिया और फिर सिर से सटिाकर गोली मार ली. फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. गोली लगने से उसका आधा चेहरा उड़ गया था. इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रात ढाई बजे पिता पहुंंचे थे घर
घटना थाना बाह के टीचर्स कॉलोनी की है. यहां सुदीप शर्मा अपनी पत्नी डॉली और 18 साल के इकलौते बेटे आदित्य शर्मा के साथ रहते हैं. सुदीप शर्मा राजस्थान की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं. इनका बेटा आदित्य शर्मा कक्षा 12वीं का छात्र था. पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे सुदीप शर्मा घर पहुंचे थे. उस समय आदित्य जाग रहा था और उसने ही दरवाजा खोला था. सुदीप के पास लाइसेंसी राइफल थी जिसे उन्होंने कमरे में संदूक के ऊपर रख दी और फिर सोने चले गए.

सुबह 10 बजे कमरे से आई गोली चलने की आवाज
आदित्य छत पर बने कमरे में सो रहा था. शुक्रवार सुबह आदित्य स्कूल नहीं गया. देर रात तक जागने के कारण परिजनों ने उसे जगाया नहीं. कुछ देर बाद मां डॉली आदित्य को जगाने के लिए पहुंंची तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इस पर मां डॉली नीचे आ गई और अपने काम में व्यस्त हो गई. सुबह करीब 10 बजे आदित्य के कमरे से गोली चलने की आवाज आई. फायरिंग की आवाजा से अफरातफरी मच गई. मां बाप और पड़ोसी छत पर बने कमरे की ओर दौड़े. कमरा अंदर से बंद था. सूचना पुलिस को दी गई.

खून से लथपथ था आदित्य का शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो आदित्य खून से लथपथ मिला और उसका आधा चेहरा गायब था. प्रारंभिक जांच में आदित्य ने पिता की राइफल से खुद के चेहरे पर सटाकर गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने राइफल को कब्जे में लिया है. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सदमे में परिवार
इधर इकलौते बेटे की हुई इस मौत से परिवार सदमे में आ गया है. पिता सुदीप ने बताया कि आदित्य दो तीन साल पहले डिप्रेशन में रहता था. बात बात पर गुस्सा हो जाता था. उसका इलाज कराया गया था तब वह ठीक हो गया था. हाल के दिनों में सामान्य व्यवहार कर रहा था. कोई भी परेशानी नहीं थी. पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार आदित्य ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!