Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Class on digital security held at Spicy Sugar in Agra. Cyber ​​expert Dr. Rakshit Tandon gave tips…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Class on digital security held at Spicy Sugar in Agra. Cyber ​​expert Dr. Rakshit Tandon gave tips…#agranews

244

आगरालीक्स…डिजिटल जिंदगी को भी स्मार्ट तरीके से अपनाएं. आगरा में स्पाइसी शुगर की ​लगी डिजिटल सुरक्षा पर क्लास. साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन ने दिए टिप्स (Spicy Sugar Agra)

आपके हाथ की हथेली में आपके पूरे जीवन की जमा पूंजी, आपकी व्यक्तिगत जिंदगी की यादें और जानकारियां छुपी हुई हैं। आपकी जरा सी चूक आपके भविष्य के लिए बड़ी भूल बन सकती है। इसलिए डिजिटल होती जिंदगी को स्मार्ट तरीके से अपनाएं। साइबर गुरु डॉ रक्षित टंडन ने स्पाइसी शुगर की सदस्याओं को सचेत करते हुए ये जानकारी साझा की। (Cyber crime in Agra)

शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल होली डे इन में स्पाइसी शुगर द्वारा सिक्योर योर डिजिटल लाइफ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा, पावनी सचदेवा और चांदनी ग्रोवर ने सभी का स्वागत किया। पूनम सचदेवा ने कार्यशाला के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल सुविधा जितनी बढ़ी है उतना ही डिजिटल अपराध भी बढ़ता जा रहा है। आज मोबाइल के माध्यम से हमारी पूरी जानकारी सार्वजनिक है। डिजिटल फ्रॉड जबरदस्त तरीके से बढ़ चुके हैं। इसलिए ये जरूरी है कि सुविधा अपनाएं लेकिन सतर्कता के साथ। (Cyber Safety class in Agra)

साइबर एक्सपर्ट डॉ रक्षित टंडन ने कहा कि डिजिटल खुराक ने सबसे ज्यादा कुप्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे यूट्यूब पर वीडियो देखकर हैकर बन रहे हैं। अश्लील वीडियो देखकर बलात्कारी बन रहे हैं। आवश्यक है माता पिता बच्चों को समय दें। मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर समय पाबंदी का लॉक लगाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट होने से बचना है तो सोशल प्लेटफार्म पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। भगवान के नाम, जन्मतिथि आदि को पासवर्ड न बनाएं। आधार और पेनकार्ड सिर्फ डिजिलॉकर में ही सेव करें। ऑनलाइन शॉपिंग करें तो कैश ऑन डिलीवरी विकल्प ही चुनें। डेबिट और क्रेडिट कार्ड को फोन से लॉक करके रखें। (Cyber expert Agra)

घर के बुजुर्गों के आधार की वेबसाइट पर जाकर उनका बायोमेट्रिक लॉक करके रखें। क्योंकि अंगूठे का निशान अपराधी चुरा रहे हैं। साइबर हाइजिन का विशेष ध्यान रखें। किसी के कहने से अनजान ऐप डाउनलोड न करें। कार्ड्स की लिमिट रखें। फोन हैक होते ही फैक्ट्री रीसेट कर दीजिए। फोन चोरी होने पर सिम सबसे पहले लॉक करवाएं। पुलिस शिकायत दर्ज करें।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में महिलाओं ने डिजिटल सुरक्षा से संबंधित प्रश्न डॉ रक्षित टंडन से किये। इस अवसर पर वीना सचदेवा, स्वाति परसवानी, शिखा जैन, दिव्या वाधवा, राहुल वाधवा, एकता ठुकराल, माला जसूजा, पुष्पा पोपटानी, मीनल परसवानी, रानी रल्लन, सिप्पी वर्मा, शशि बंसल आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!