Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Clean chit to Shri Paras Hospital trapped in the case of death mock drill, after a year the seal of the hospital was opened…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Clean chit to Shri Paras Hospital trapped in the case of death mock drill, after a year the seal of the hospital was opened…#agranews

147

आगरालीक्स….आगरा में मौत की मॉकड्रिल के मामले में फंसे श्री पारस हॉस्पिटल को क्लीन चिट, एक साल बाद हास्पिटल की खोली गई सील, कोरोना की दूसरी लहर में देश भर में चर्चा में रहा हास्पिटल

कोरोना की दूसरी लहर में मौत की मॉकड्रिल के मामले में फंसे आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल को फिर से सील मुक्त कर दिया गया है. सीएमओ द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं. मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार दिनांक 6 जून 2021 को श्री पारस हॉस्पिटल माथुर कॉलोनी बाईपास रोड आगरा के पंजीकरण संख्या को तात्कालिक प्रभार से निलंबित करे हुए हॉस्पिटल की समस्त चिकित्सा सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था. इसके क्रम में शासन के 20 जून 2022 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में श्री पारस हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन को फि से नियमिलत करते हुए हॉस्पिटल को सीलमुक्त किया जाता है. शासन द्वारा एक साल बाद अब हॉस्पिटल को को क्लीन चिट दे दी गई है और इसकी सील को खोल दिया गया है.

ये है पूरा मामला
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टॉकीज का सात जून 2021 को वीडियो वायरल हुआ, इसमें हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन कह रहे थे कि 25 अप्रैल को आक्सीजन न मिलने पर 26 अप्रैल को सुबह सात बजे पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद कर माकड्रिल की गई और 22 मरीज छट गए, शरीर नीला पड़ गया। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद हॉस्पिटल सील कर दिया गया और डॉ अरिंजय जैन पर महामारी अधिनियम में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था. तत्कालीन सीएमओ डॉ आरसी पांडेय ने हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था.

जांच रिपोर्ट पर उठे थे सवाल
18 जून को प्रशासन द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी और चार सदस्यीय डेथ आडिट कमेटी की जांच रिपोर्ट की समरी जारी की गई थी. इसमें स्पष्ट कर दिया गया कि 26 और 27 अप्रैल को श्री पारस हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई है लेकिन किसी भी मरीज की मौत आक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

error: Content is protected !!