आगरालीक्स…आगरा में ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइलों को चोरी करने वाले दो शातिर चोर जीआरपी ने पकड़े. इतने चोरी के मोबाइल किए बरामद
जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दो शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये दोनों बदमाश ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइलों को चोरी करते थे. पुलिस ने इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं.

पकड़े गए शातिर चोरों के नाम
- विपिन शर्मा पुत्र बुद्धप्रकाश शर्मा निवासी कोटेज नं0 28 वेस्ट पटेलनगर शादीपुर डिपो थाना पटेलनगर सेण्ट्रल दिल्ली, दिल्ली 110008 उम्र 34 वर्ष.
2- शंकर विष्ट पुत्र दिल बहादुर विष्ट निवासी ग्राम लोहाघाट थाना लोहाघाट जिला चम्पावत उत्तराखंड ,हाल निवासी आश्रम बाल सहयोग होम कनाट प्लेस GPO नई दिल्ली 110001 उम्र 19 वर्ष.
अपराध का तरीक़ा
पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइलों की चोरी करते हैं. हम लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, बुकिंग हाल व सर्कूलेटिंग एरिया आदि में घूमते रहते हैं. जब भी कोई यात्री अपना फोन चार्जिग में लगाकर इधर- उधर जाता है या सो जाता है तब हम लोग मौका पाकर यात्री से नजर बचाते हुए उसके मोबाइल फोन या अन्य सामान को चोरी कर चुपके से निकल जाते हैं. चोरी किये गये मोबाईल फोनों को आते जाते राहगीरों को बेच देते है.