Agra News: Lord Vaman Avatar’s Janmotsav on 26th September, Know
Agra News : Clear Sky in Agra on 17th October 2022 #agra
आगरालीक्स ….आगरा में तीन डिग्री नीचे पहुंचा दिन का तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार सुबह ठंडी हवा चली, 7.30 बजे के बाद धूप निकल आई है। धूप निकलने से मौसम भी अच्छा हो गया है। लोग पार्कों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे ठंडी हवा के बीच स्कूल जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।

22 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान किया जारी
मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आगरा में सुबह और रात में ठंडी हवा चलने के साथ ही दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
17-Oct 21.0 31.0 Mainly Clear sky
18-Oct 20.0 32.0 Clear sky
19-Oct 20.0 32.0 Clear sky
20-Oct 21.0 32.0 Clear sky
21-Oct 21.0 31.0 Sunny Day
22-Oct 20.0 31.0 Sunny Day